Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स को बेचने का था प्लान, पुलिस ने धर-दबोचा

आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स को बेचने का था प्लान, पुलिस ने धर-दबोचा

आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स को बेचने का था प्लान पुलिस ने धर-दबोचा

Rajasthan-MP Ganja Smugglers Arrested in Raipur : छत्तीसगढ़। रायपुर में मध्य प्रदेश और राजस्थान के गांजा तस्कर सक्रिय है। ये गांजा तस्कर स्कूल के बच्चों को अपना टारगेट बना रहे है। नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने दो तस्करों को आत्मानंद स्कूल के पास से दबोचा है। पुलिस ने बताया कि, ये दोनों वहां गांजे का ग्राहक तलाश रहे थे।

रायपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए दो युवकों को गांजा के साथ धर दबोचा है। ये दोनों व्यक्ति राजस्थान और मध्य प्रदेश से हैं और इन्हें आत्मानंद सरकारी स्कूल के आसपास से पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, ये युवक वहां गांजा बेचने के लिए खरीदारों की तलाश कर रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और दोनों को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

क्राइम ब्रांच को एक गुप्त सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा इलाके में आत्मानंद स्कूल के पास दो संदिग्ध लोग देखे गए हैं, जो गांजा लेकर ग्राहकों की तलाश में हैं। पुलिस ने तुरंत एक टीम तैयार की और मौके पर पहुंचकर आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके बैग में गांजा मिला, जिसे उन्होंने छिपा रखा था। पूछताछ में इन युवकों ने अपने नाम आकाश कुशवाहा और निलेश मालवीय बताए। ये दोनों क्रमशः राजस्थान और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। पकड़े जाने के बाद उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। 


Related to this topic: