Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

GMC भोपाल की MBBS छात्रा ने फिनायल पीकर दी जान

गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा ने फिनायल पीकर दी जान, परीक्षा तनाव में थी परेशान

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की MBBS छात्रा रोशनी कुलेश ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। परीक्षा तनाव बताया जा रहा है कारण


गांधी मेडिकल कॉलेज की mbbs छात्रा ने फिनायल पीकर दी जान परीक्षा तनाव में थी परेशान

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कॉलेज की प्रथम वर्ष की MBBS छात्रा रोशनी कुलेश ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह हाल ही में हुए परीक्षा परिणामों को लेकर भारी मानसिक तनाव में थी। मामले की जांच कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है.पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत और परिस्थितियों से साफ है कि वह पेपर बिगड़ने को लेकर अवसाद में चल रही थी।

पेपर खराब होने से टूट गई थी छात्रा

मृतक छात्रा रोशनी कुलेश (19 वर्ष), पिता बंतर सिंह कुलेश, मूल रूप से अलीराजपुर जिले की रहने वाली थी। उसके पिता किसान हैं। रोशनी का पिछले वर्ष MBBS में चयन हुआ था और उसने गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था.वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित बीडीए कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। उसके साथ कॉलेज की ही एक अन्य छात्रा वैष्णवी मंडलोई रहती थी। गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के पेपर 28 जनवरी को समाप्त हुए थे, जिसके बाद रोशनी कुछ दिनों के लिए अपने माता-पिता से मिलने घर चली गई थी। वह दो दिन पहले ही भोपाल लौटी थी।

रातभर सहेली से करती रही बातचीत

सुबह बाथरूम में मिली बेहोश

सोमवार रात रोशनी ने अपनी रूममेट वैष्णवी मंडलोई से काफी देर तक बातचीत की थी। वह लगातार अपने खराब हुए पेपर और आने वाले रिजल्ट को लेकर चिंता जता रही थी। वैष्णवी ने उसे समझाया और रात में सुला दिया.मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वैष्णवी की नींद खुली, तो रोशनी बिस्तर पर नहीं मिली। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने मकान मालिक को जानकारी दी। तलाश के दौरान बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला.रोशनदान से झांकने पर अंदर पैर दिखाई दिए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरवाजा खोलकर उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

बाथरूम से मिली फिनायल की बोतल

एफएसएल टीम को बाथरूम के भीतर से फिनायल की एक बोतल मिली है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या का कारण परीक्षा से जुड़ा मानसिक तनाव माना जा रहा है।

जूनियर डॉक्टरों ने दी श्रद्धांजलि

गांधी मेडिकल कॉलेज में इस घटना के बाद शोक की लहर है। जूनियर डॉक्टरों और छात्रों ने रोशनी कुलेश की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथी छात्र इस घटना से बेहद आहत हैं।