Anjuman Islamia School: शुक्रवार छुट्टी का फरमान रद्द, डीईओ की हिदायत के बाद विवाद खत्म

Anjuman Islamia School: शुक्रवार छुट्टी का फरमान रद्द, डीईओ की हिदायत के बाद विवाद खत्म

By : Swadesh Bhopal
Anjuman Islamia School: शुक्रवार छुट्टी का फरमान रद्द, डीईओ की हिदायत के बाद विवाद खत्म

जबलपुर के अंजुमन एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित अंजुमन इस्लामिया स्कूल में नियमों को ताक पर रखकर रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी रखी जा रही थी, जबकि रविवार को कक्षाएं लगाई जा रही थीं।

स्कूल प्रबंधन का आदेश

स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल लगाने का फरमान जारी किया था। बता दें कि इस विद्यालय में हिन्दू बच्चों के साथ-साथ स्टाफ में भी हिन्दू कर्मचारी काम करते हैं।

शिकायत के बाद हंगामा

जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मुजम्मिल अली को इस फरमान की जानकारी मिली, उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से की। इसके बाद हंगामा मच गया। मुजम्मिल अली ने बताया कि स्कूल के स्टाफ और कई अभिभावकों ने इस फैसले को गलत माना। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के फैसले का विरोध किया और इसकी शिकायत अधिकारियों से की।

मुजम्मिल अली का बयान

अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मुजम्मिल अली ने कहा कि भारत में रविवार ही साप्ताहिक छुट्टी होती है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मुस्लिम देशों में शुक्रवार को छुट्टी होती है, इसलिए भारत में इस तरह की छुट्टी सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में हिन्दू त्यौहारों पर कम छुट्टी दी जाती है, जिसकी शिकायत भी कलेक्टर से की जाएगी।

डीईओ ने जारी की हिदायत

शिकायत की जांच के बाद अंजुमन इस्लामिया स्कूल प्रबंधन को कड़े शब्दों में हिदायत दी गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी रखने का आदेश रद्द कर दिया।घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी: "जुमे के दिन बच्चे स्कूल नहीं आते थे। इसलिए एक साल पहले यह निर्णय लिया गया था, लेकिन शासन के आदेश पर अब स्कूल समिति ने अपना निर्णय बदल दिया है।"


संबंधित सामग्री

Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

जबलपुर के तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात दुकानों में भीषण आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियों ने काबू पाया, श्रद्धालु सुरक्षित रहे और शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

Oct 20, 2026
'बोल बम' के जयकारों से गूंजा जबलपुर; 100000 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली 'संस्कार कांवड़ यात्रा'

'बोल बम' के जयकारों से गूंजा जबलपुर; 100000 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली 'संस्कार कांवड़ यात्रा'

जबलपुर में सोमवार को 35 किलोमीटर लंबी संस्कार कांवड़ यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। प्रदेश मुखिया डॉ मोहन यादव शामिल हुए। भगवान शिव को अर्पित करने के लिए मां नर्मदा का जल लेकर निकले।

Aug 10, 2026
Vahan Cheking me Key: MP हाईकोर्ट का फैसला! वाहन चेकिंग में चाबी छीनना अनुचित, एसपी को कार्रवाई के निर्देश

Vahan Cheking me Key: MP हाईकोर्ट का फैसला! वाहन चेकिंग में चाबी छीनना अनुचित, एसपी को कार्रवाई के निर्देश

वाहन चेकिंग के दौरान चाबी छीनने की शिकायत पर MP हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा की चाबी छीनना अनुचित है। कोर्ट ने एसपी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

Aug 07, 2026
School Holiday News: जबलपुर शहर के सभी स्कूल 10 अगस्त को बंद, प्रशासन ने क्यों जारी किया आदेश?

School Holiday News: जबलपुर शहर के सभी स्कूल 10 अगस्त को बंद, प्रशासन ने क्यों जारी किया आदेश?

जबलपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 अगस्त को बंद रहेंगे। कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश का आदेश जारी किया है।

Aug 07, 2026
MP Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के साथ हुआ तबादला

MP Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के साथ हुआ तबादला

मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने फेरबदल करते हुए 4 नए उपायुक्त को अपर आयुक्त पर नियुक्ति देकर पदोन्नत किया और उन्हें नई अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Aug 07, 2026