Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

चौथी शादी के बाद लापता पूर्व मंत्री दीपक जोशी आए सामने, वीडियो जारी कर दिया बड़ा बयान

चौथी शादी के बाद लापता पूर्व मंत्री दीपक जोशी आए सामने, वीडियो जारी कर दिया बड़ा बयान

चौथी शादी कर 15 दिनों से गायब हुए बीजेपी के सीनियर नेता दीपक शनिवार को फेसबुक के जरिए सामने आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा- मैंने गलतियां की होंगी लेकिन छल-कपट नहीं।

चौथी शादी के बाद लापता पूर्व मंत्री दीपक जोशी आए सामने वीडियो जारी कर दिया बड़ा बयान

भोपालः मध्य प्रदेश में बीजेपी से सीनियर नेता दीपक जोशी एक से अधिक विवाह के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आए हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी और अपने मन की बात रखी। जोशी ने फेसबुक पर एक मिनट 28 सेकंड का वीडियो साझा किया।

वीडियों में उन्होंने कहा कि जीवन में यश और अपयश आते-जाते रहते हैं, लेकिन वह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं मैंने भले ही गलतियां की होंगी लेकिन बेईमानी या छल या कपट का रास्ता नहीं अपनाया।

महिलाओं को लेकर क्या बोले

वीडियो संदेश में दीपक जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने अपने निजी जीवन से जुड़े विषयों को सार्वजनिक किया है, वह उसे और अधिक चर्चा में लाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निजी जीवन को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करना उचित नहीं है। आपको बता दें कि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज समेत तीन महिलाओं ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी के साथ शादी करने का दावा किया है।

पिता का जिक्र कर कही बड़ी बात

जोशी ने अपने पिता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पिता को राजनीति में संत की संज्ञा दी जाती है। उसी विरासत के आधार पर यह कह सकता हूं कि न तो वह कभी अपने रास्ते से भटके और न ही उन्होंने अपनी मंजिल खोई। मैं अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए आगे भी शुचिता और नैतिक मूल्यों के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला 4 दिसंबर 2025 के दिन सामने आया है। जब कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन फोटो में दीपक जोशी उनकी मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य दो महिलाओं ने पूर्व मंत्री के साथ शादी करने का दावा किया।

Related to this topic: