Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

113वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास, डॉ.अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन ने

113वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास, डॉ.अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जयंती

विराज सागर दास ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबूजी के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

113वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास डॉअखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जयंती

लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की 113वीं जयंती मंगलवार को पुराना किला में डॉ.अखिलेश दास फाउंडेशन के तत्वावधान में मनाई गई। पुत्र आरके अग्रवाल, पौत्र विराज सागर दास ने बाबू बनारसी दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास ने कहा कि बाबूजी महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ मुख्यमंत्री रहते हुए जनकल्याण के लिए जो कार्य किये वह आज भी हमारे समाज में याद किये जा रहे हैं। उनका मानना था कि जन सेवा ही मानव का धर्म है। उनके द्वारा जो मूल्य और आदर्श स्थापित किये गये, उन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर आरके अग्रवाल ने बाबू बनारसी दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

प्रमुख रूप से अरुण गुप्ता, कैलाश पांडेय, अशोक सिंह, डॉ.रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, सुशील दुबे, वंदना राज अवस्थी, प्रिया गुप्ता, डॉ.पी.एस जायसवाल, कमल बाल्मीकि, महेश राठौर, शान बख्शी, अतीक अंसारी, हसन आब्दी, वसीम खान, सुनील यादव, ऋषभ गुप्ता, वीर सिंह, नवीन बाबा रस्तोगी, अनिल अवस्थी, नृपेन्द्र सिंह, आयुष वाल्मीकि, सीपी गोयल ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर बाबूजी को नमन किया। बीबीडी परिवार के सभी सदस्यों ने बाबू बनारसी दास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।