Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश

होली से पहले अवैध डेयरी पर छापा

होली से पहले भिंड में पकड़ाया 'जहर'! अवैध डेयरी पर छापा मार मावा जब्त, सैंपल भोपाल भेजे

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी। पामोलिन ऑयल से मावा बनाने का खुलासा, डेयरी सील कर नमूने भोपाल लैब भेजे गए।


होली से पहले भिंड में पकड़ाया जहर अवैध डेयरी पर छापा मार मावा जब्त सैंपल भोपाल भेजे

Food Safety Department Raid In Bhind |

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में होली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मेहगांव विकासखंड के गोरमी क्षेत्र में अवैध डेयरियों और मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की है। जांच के दौरान दूध, मावा और घी के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गए हैं।

गोरमी में डेयरियों पर छापा, कई नमूने जब्त

कलेक्टर केएल मीना और अभिहित अधिकारी डॉ. जेएस यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ग्रामीण अंचल में कार्रवाई की। टीम ने रमेश सिंह की डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया, जबकि कृपाराम ओझा की डेयरी से मावा और घी के सैंपल संग्रहित किए। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय मिलावट की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पामोलिन ऑयल मिलाकर बन रहा था मावा

जांच के दौरान मनोज सिंह गुर्जर की डेयरी में रिफाइंड पामोलिन ऑयल मिलाकर मावा तैयार किए जाने का मामला सामने आया। यहां से मावा, घी और पामोलिन ऑयल के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्राथमिक जांच में डेयरी का संचालन बिना वैध लाइसेंस के पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर इकाई को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल शुद्ध और प्रमाणित खाद्य सामग्री ही खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Related to this topic: