Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

जरूरी प्रक्रियाएं अधूरी होने के कारण अस्थायी रूप से रोकी गईं सेवाएं…

जरूरी प्रक्रियाएं अधूरी होने के कारण अस्थायी रूप से रोकी गईं सेवाएं…

जरूरी प्रक्रियाएं अधूरी होने के कारण अस्थायी रूप से रोकी गईं सेवाएं…

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई को वर्चुअल रूप से उद्घाटित दतिया एयरपोर्ट से शुरू हुई हवाई सेवाएं महज दो दिन बाद ही ठप हो गईं। हवाई सेवा शुरू होने से जिले में उत्सव जैसा माहौल था, लेकिन सोमवार से सभी उड़ानें अचानक बंद हो गईं। सोमवार को भोपाल और खजुराहो की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को निराशा हाथ लगी और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

दतिया एयरपोर्ट के निदेशक साजिद खान ने बताया कि सोमवार को भोपाल से कोई विमान नहीं आया। चूंकि यह सेवा फ्लायबिग कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है, इसलिए इसके संबंध में वही जानकारी दे सकते हैं।

फ्लायबिग कंपनी के ग्राउंड ऑपरेशन प्रमुख रतन अंभोरे ने बताया कि कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं अभी पूरी की जानी बाकी हैं, जिसके चलते उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होंगी, सेवाएं पुन: शुरू कर दी जाएंगी।

हालांकि, इस असुविधा से स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में निराशा देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि उद्घाटन से पहले यदि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जातीं, तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक गिर्राज सोनी ने बताया कि फ्लाइबिग की वेबसाइट दतिया विमानतल का नाम नहीं आने से लगभग 10 से अधिक लोगों के टिकट ही बुक नहीं हो पाए।

सुपरफास्ट ट्रेनों से भी सस्ता हवाई सफर

फ्लाइबिग एयरलाइंस की फ्लाइट में शुरुआती चरण में 19 सीटें होंगी। अनुमानित किराया 1,000 रुपए तय किया गया है, जो वंदेभारत और शताब्दी से भी सस्ता है। भोपाल-दतिया का हवाई सफर करीब 1 घंटे 10 मिनट, और दतिया-खजुराहो का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा। फ्लाइट शुरु होने के बाद टिकट बुकिंग फ्लाइबिग की वेबसाइट या एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर से की जा सकेगी।

फ्लाइट टाइमिंग (सोमवार से गुरुवार)

भोपाल-दतिया- दोपहर 1 बजे उड़ान, 2:10 बजे आगमन

दतिया-खजुराहो- 2:35 बजे उड़ान, 3:15 बजे पहुंचेगी

खजुराहो-दतिया- 3:40 बजे उड़ान, 4:20 बजे आगमन

दतिया-भोपाल- 4:45 बजे उड़ान, 5:55 बजे पहुंचेगी।

Related to this topic: