Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

जागरुकता फैलाने के लिए पीएम मोदी ने 10 नाम किए नॉमिनेट, आनंद महिंद्रा और ओमर अब्दुल्लाह भी शामिल

जागरुकता फैलाने के लिए पीएम मोदी ने 10 नाम किए नॉमिनेट, आनंद महिंद्रा और ओमर अब्दुल्लाह भी शामिल

जागरुकता फैलाने के लिए पीएम मोदी ने 10 नाम किए नॉमिनेट आनंद महिंद्रा और ओमर अब्दुल्लाह भी शामिल

Fight Against Obesity : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी 2025 को हुई मन की बात कार्यक्रम में मोटापे की समस्या को लेकर चर्चा की थी। अब पीएम ने मोटापे के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए दस लोगों को नॉमिनेट किया है। इन लोगों में आनंद महिंद्रा और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्लाह का नाम भी शामिल है।

पीएम मोदी ने कहा, "जैसा कि कल की मन की बात में बताया गया था, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निम्नलिखित लोगों को नामांकित करना चाहता हूँ। मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूँ कि वे प्रत्येक 10 लोगों को नामांकित करें ताकि हमारा आंदोलन और बड़ा हो।"

पीएम मोदी ने इन लोगों का नाम किया नॉमिनेट :

आनंद महिंद्रा (महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन)

निरहुआ (गायक, अभिनेता और पूर्व सांसद)

मनु भाकर (मेडलिस्ट शूटर)

मीरा बाई चान्हू (इंडियन वेटलिफ्टर, टोक्यो ओलम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट)

मोहनलाल (अभिनेता)

नंदन नीलेकणि (इनफ़ोसिस के को फाउंडर)

ओमर अब्दुल्लाह (जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री)

आर. माधवन (अभिनेता)

श्रेया घोषाल (सिंगर)

सुधा मुर्ति (राज्यसभा सांसद)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 119वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए मोटापे को लेकर चिंता जताई थी और इससे निपटने के लिए आसान तरीका बताया था। उन्होंने कहा था कि, भारत में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुकी है और इसे कम करने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य तेलों की खपत में दस प्रतिशत की कमी करनी चाहिए।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि, खाने में तेल की अधिकता न केवल सेहत के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों को भी न्योता देती है। हृदय रोग (Heart diseases), मधुमेह (Diabetes), उच्च रक्तचाप (High blood pressure) जैसी समस्याएं तेल की अधिकता से बढ़ सकती हैं। इसलिए, यह बहुत ज़रूरी है कि हम अपने खान-पान की आदतों में सुधार लाकर इन समस्याओं से बच सकें।