Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

SIR का 93 प्रतिशत काम निपटा चुकी महिला BLO को पैरालिसिस अटैक, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

SIR का 93 प्रतिशत काम निपटा चुकी महिला BLO को पैरालिसिस अटैक, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

SIR Survey: मध्य प्रदेश में एसाआईआर के सर्वे का काम बहुत तेजी से पूरा हो रहा है। हालांकि इस काम में लगे बीएलओ को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवपुरी में 93 फीसदी काम पूरा कर चुकी बीएलओ को पैरालिसिस अटैक आया।

sir का 93 प्रतिशत काम निपटा चुकी महिला blo को पैरालिसिस अटैक मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एसआईआर सर्वे का बहुत तेजी से पूरा किया जा रहा है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया है। इसके चलते एसआईआर कर रहे बीएलओ को राहत मिली है। हालांकि इसके बाद भी अपना काम तेजी से पूरा कर रहे बीएलओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऐसा मामला शिवपुरी में सामने आया।

जिले के वार्ड 33 में महिला बीएलओ ने एसआईआर का 93% काम पूरा कर लिया। हालांकि इसके बाद होने के बाद महिला बीएलओ को अचानक पैरालिसिस अटैक पड़ गया। उसे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया है। परिजन का कहना है कि टाइफाइड होने पर डॉक्टर ने 14 दिन आराम (बेड रेस्ट) की सलाह दी थी। हालांकि एसआईआर के लिए 7 दिन में ही काम पर बुला लियाा। रात में डाटा अपलोड करते रहती थीं। महिला बीएलओ की पहचान ज्योति नामदेव के रूप में हुई।

वार्ड 33 में कर रही है एसआईआर का काम

ज्योति नामदेव (32) शिवपुरी जिले के वार्ड 33 में एसआईआर में बीएलओ की ड्यूटी है। भाई पुष्पेंद्र नामदेव का कहना है कि ज्योति ने अपना एसआईआर का 93% काम पूरा कर लिया। वह रात में डाटा अपलोड कर रही थी। इस दौरान पानी पीने उठी तो कुछ दिक्कत हुई। फिर सुबह नींद खुली तो उनका आधा मुंह लटका हुआ था। ज्योति को इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने पैरालिसिस अटैक बताया और भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

टाइफाइड का चल रहा था इलाज

परिजनों की मानें तो इससे पहले ज्योति को टाइफाइड हुआ था। जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराकर इलाज कराया गया था। डॉक्टर ने 14 दिन तक बेड रेस्ट की सलाह दी थी। लेकिन एसआईआर के लिए 7 दिन में काम पर बुला लिया गया। उन्होंने 93 फीसदी काम पूरा कर लिया था। हालांकि अचानक से तबीयत बिगड़ गई।

Related to this topic: