Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर ROB निर्माण के तहत दोषपूर्ण स्लैब किया गया डिस्मेंटल

शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर ROB निर्माण के तहत दोषपूर्ण स्लैब किया गया डिस्मेंटल

शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर rob निर्माण के तहत दोषपूर्ण स्लैब किया गया डिस्मेंटल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग में शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर आरओबी निर्माण होना है। इस पुल का शिलानायस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव से पहले किया था। रविवार सुबह लोगों ने देखा कि, पुल गिर चुका है। जब पुल गिरने कि खबर PWD मंत्री तक पहुं तब PWD ने सफाई दी कि, "एक दिन पूर्व डाले गए दोषपूर्ण स्लैब को 14 जून की रात्रि 12 बजे डिस्मेंटल किया गया है।" यह सफाई कार्यवाही के 15 घंटे बाद आई।

PWD ने यह नहीं बताया कि इतना घटिया क्वालिटी का निर्माण आखिर किसने किया और किसकी गलती थी। PWD द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, लोक निर्माण विभाग ने गुणवत्ता को अपना मूल मंत्र बनाया है और क्वालिटी में थोड़ी भी कमी को गंभीरता से लिया है। इसी के चलते शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर आरओबी निर्माण के तहत एक दिन पूर्व ही डाला गया दोषपूर्ण स्लैब को इंजीनियर्स ने तत्काल डिस्मेंटल कराया है।

उल्लेखनीय है कि शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेल्वे क्रासिंग क्रमांक 59 सी पर आरओबी का निर्माण कार्य प्रगतिशील है। आरओ बी में पीयर नम्बर 15 से पीयर नम्बर 16 तक की स्लैब का निर्माण कार्य 13 जून की सुबह संपन्न किया गया था। इसी दिन शाम 07:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान स्लैब में क्रैक्स पाए गए। तत्पश्चात ठेकेदार को लिखित रूप से स्लैब तोड़ने के निर्देश जारी किए गए। निर्देशानुसार, ठेकेदार द्वारा विभाग के उपयंत्री की उपस्थिति में 14 जून की रात्रि 12:00 बजे स्लैब को डिस्मेंटल किया गया।

यह कार्रवाई गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा प्रावधानों को सुनिश्चित करते हुए की गई है। यह स्लैब एक दिन पहले ही कास्ट किया गया था। कंक्रीट अभी गीला और कच्चा भी था इसलिए स्लैब को गिराने में कोई समस्या नहीं हुई। यह कार्य पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न किया गया । निर्माण कार्यों में किसी एक भाग के क्वालिटी में फेल होने पर इसे तोड़कर दोबारा बनाया जाना बहुत ही सामान्य बात है।

उक्त डिस्मेंटल की प्रक्रिया सुरक्षा के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए की गई तथा इस कार्यवाही में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Related to this topic: