Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Father kills son over family dispute

पत्नी नहीं लौटी तो बेटे पर उतारा कहर, नहर में डुबोकर 5 साल के मासूम की हत्या

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पत्नी के मायके से वापस न आने के गुस्से में पिता ने अपने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। आरोपी ने पहले हादसे की कहानी बनाई, लेकिन पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।


पत्नी नहीं लौटी तो बेटे पर उतारा कहर नहर में डुबोकर 5 साल के मासूम की हत्या

Drunken Father drowned son |

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के मायके से वापस न आने के गुस्से में एक पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे की जान ले ली। आरोपी ने पहले इसे हादसा बताकर पुलिस और परिवार को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सच ज्यादा देर छिप नहीं सका।

दरअसल, दिल दहलाने वाली यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपी पिता ने मासूम को नहर में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नहर में डूबने की झूठी कहानी गढ़ी

जानकारी के मुताबिक आरोपी रेशमलाल यादव ने पहले दावा किया कि वह बेटे को लेकर ससुराल जा रहा था। रास्ते में वह शराब के नशे में था और साइकिल नहर में गिर गई, जिससे बच्चा पानी में डूब गया। बाद में वह बेटे का शव लेकर घर पहुंचा और यही कहानी परिवार और पुलिस को बताई। लेकिन पत्नी को उसकी बात पर शक हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई।

पूछताछ में खुला खौफनाक सच

पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से अपनी दो बेटियों को लेकर मायके में रह रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुस्से में आकर उसने अपने पांच साल के बेटे आयुष को नहर में डुबो दिया।

पहले भी देता था धमकी

परिवार के लोगों के मुताबिक आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर घर से निकला और 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी के पास नहर में उसे डुबोकर मार डाला। इसके बाद रात करीब 2 बजे वह पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या की बात बता दी।

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुलिस के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रहने लगी थी। यह बात आरोपी को नागवार गुजर रही थी।

आरोपी गिरफ्तार

पामगढ़ थाना प्रभारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पहले उसने हादसे की कहानी सुनाई, लेकिन पूछताछ में सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related to this topic: