Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

अयोध्या में युवती को जाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध

अयोध्या में युवती को जाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध

Ayodhya: अयोध्या में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

अयोध्या में युवती को जाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध

अयोध्या: रामनगरी की पवित्रता पर एक बार फिर सोशल मीडिया ने काली स्याही पोत दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक युवती के साथ फेसबुक के जरिए हुए विश्वासघात ने रिश्तों और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता की मानें तो फेसबुक पर एक युवक से हुई दोस्ती धीरे-धीरे बातचीत से मुलाकात में बदली और फिर कौशलपुरी कॉलोनी के एक होटल में जाकर दरिंदगी में। युवक ने संबंध बनाते हुए चुपचाप वीडियो बना लिया और बाद में शादी के नाम पर मुकरते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1.80 लाख रुपये वसूल लिए। अब वो और 2 लाख रुपये मांग रहा है।

घटना की शिकायत युवती ने कोतवाली नगर में की, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ‘प्रक्रियाधीन’ नामक टालू भाषा में अटकी रही — जब तक मामला मीडिया की सुर्खियों में नहीं आया। दबाव बढ़ने पर मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन गिरफ्तारी आज तक अधूरी कहानी बनी हुई है। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है।

अब स्वदेश सवाल करता है

-क्या अयोध्या में बेटियों की सुरक्षा अब ब्लैकमेलर्स के भरोसे है?

-पुलिस को शर्म तब ही क्यों आती है जब कैमरे के सामने कोई सवाल खड़ा करे?

-सोशल मीडिया की आड़ में पल रहे ये शिकारी कब तक हमारे घरों की देहरी लांघते रहेंगे?

Related to this topic: