Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

भारत की सभ्यता से मोहित हुए एरोल मस्क

भारत की सभ्यता से मोहित हुए एरोल मस्क

भारत की सभ्यता से मोहित हुए एरोल मस्क

नई दिल्ली: दुनिया के मशहूर उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं, और इस यात्रा ने उन्हें भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से गहराई तक जोड़ दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अगर पूरी दुनिया शिव का अनुसरण करे, तो सब ठीक हो जाएगा।”

एरोल मस्क का कहना है कि वह अयोध्या जाकर प्रभु राम के दर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने भारत की प्राचीन सभ्यता की तारीफ करते हुए कहा, “यह धर्म इतना प्राचीन है कि यह मुझे हैरान कर देता है। यह बस हमें बताता है कि हम वास्तव में कितना कम जानते हैं।”

वेद, विमान और भारतीय गौरव

एरोल मस्क ने यह भी दावा किया कि उनके पास प्राचीन वेद हैं जिनमें उड़ने वाले यानों (विमानों) का उल्लेख है। वेदों को लेकर उन्होंने कहा, “भारत के पास 14,000 साल पुराने वेद हैं और शायद उससे भी पुराने। मैंने एक किताब लिखी है जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कई कहानियां शामिल हैं।”

भारत: एक जागता हुआ शेर

एरोल मस्क ने भारत की आर्थिक और वैश्विक स्थिति की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत एक सोया हुआ शेर है। अब जबकि भारत की जीडीपी दुनिया की तीसरी या चौथी सबसे बड़ी बन चुकी है, यह वाकई कमाल की बात है।”

भारतवासी दुनिया की सबसे सकारात्मक शक्ति

भारतीयों की प्रशंसा करते हुए एरोल मस्क ने कहा, “भारतीय लोग आक्रामक या मतलबी नहीं हैं, वे अपनाने वाले और प्यार देने वाले लोग हैं। जब ऐसे लोग वैश्विक ताकत बनते हैं, तो दुनिया के लिए यह शुभ संकेत होता है।”

ग्रीन टेक्नोलॉजी को लेकर भारत की प्रतिबद्धता

भारत के पर्यावरणीय दृष्टिकोण की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “यहां के लोग हरित तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत में पर्यावरण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।” 

Related to this topic: