Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सरकार के फैसले के साथ पूरा विपक्ष, अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले पर कही बड़ी बात

सरकार के फैसले के साथ पूरा विपक्ष, अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले पर कही बड़ी बात

Akhilesh Yadav: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के प्रति अपना समर्थन दिखाया है।

सरकार के फैसले के साथ पूरा विपक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले पर कही बड़ी बात

Akhilesh Yadav: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जिससे हर तरफ गुस्से और दुख का माहौल है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बड़ा बयान दिया है। कुशीनगर दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस दर्दनाक हमले में जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "गुजरात की वह मां हो, गुजरात का बेटा या हरियाणा की बेटी, जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके दर्द को हम समझ सकते हैं। पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा है।"

विपक्ष सरकार के साथ है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब इस हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, तब सभी राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर सरकार के फैसलों का समर्थन किया। समाजवादी पार्टी भी सरकार के ठोस कदमों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "सरकार जो भी कड़ा फैसला लेना चाहती है, हम उसके साथ हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार ऐसे कदम उठाएगी जिससे आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके।" सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और उसके साथ मिलकर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ भारत की कार्रवाई और सख्त होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब पूरा देश एकजुट है, तब भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इंटेलिजेंस और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।

अखिलेश यादव ने विपक्ष की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भी कुछ अहम सुझाव सरकार को दिए हैं और उम्मीद है कि सरकार उन सुझावों पर गंभीरता से अमल करेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि मिलकर देश की सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए।

Related to this topic: