Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के जंगल में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, गोलीबारी जारी

अबूझमाड़ के जंगल में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, गोलीबारी जारी

अबूझमाड़ के जंगल में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ दो माओवादी ढेर गोलीबारी जारी

2 Naxalites Killed in Abujhmad Encounter : छत्तीसगढ़। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगल में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के ढेर होने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। जवानों ने दोनों मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवानों की टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी। बुधवार रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल फोर्स मौके पर मौजूद है।

कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले 20 जून को जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर किया था। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है। 

मारे गए बड़े नक्सली लीडर्स

बसवा राजू, पोलित ब्यूरो, महासचिव, डेढ़ करोड़ का इनामी (आंध्रप्रदेश)

जयराम उर्फ चलपति, CCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर), 1 करोड़ का इनामी (आंध्रप्रदेश)

सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम, CCM, 1 करोड़ का इनामी था। (आंध्रप्रदेश)

भास्कर, DVC, 45 लाख का इनामी था (आंध्रप्रदेश)

गजरला रवि, CCM, 40 लाख का इनामी था (आंध्रप्रदेश)

अरुणा, DKSZC, 20 लाख की इनामी थी (आआंध्रप्रदेश)

मघु उर्फ जंग, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), 25 लाख की इनामी (आंध्रप्रदेश)

रेणुका, सेंट्रल रीजनल ब्यूरो, प्रेस टीम और वकील, 45 लाख की इनामी, (तेलंगाना)

नीति उर्फ निर्मला, DKSZC, 25 लाख की इनामी (छत्तीसगढ़)

जोगना, DKSZC, 25 लाख का इनामी (तेलंगाना)

दसरू, DKSZC, 25 लाख का इनामी (ओडिशा)

रणधीर, DKSZC, 25 लाख का इनामी (तेलंगाना)

रूपेश, DKSZC 25 लाख का इनामी (महाराष्ट्र)


Related to this topic: