Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ः एनकाउंटर में 12 माओवादी ढेर... 3 जवान शहीद

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ः एनकाउंटर में 12 माओवादी ढेर... 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हो गए हैं। इसके साथ ही 12 नक्सली के शव बरामद हुए हैं।

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ः एनकाउंटर में 12 माओवादी ढेर 3 जवान शहीद

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हो गए हैं। बीजापुर पुलिस एसपी ने जवानों के शहादत को कंफर्म किया है। नक्सली मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनकाउंटर के बीच मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उनको भारी मात्रा में नक्सलियों का जमा किया विस्फोटक और हथियार मिले हैं। इसके साथ ही 12 माओवादियों के शव भी बरामद हुए हैं।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर- दंतेवाड़ा जिला की सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इसमें नक्सलियों के शव के साथ SLR राइफलें, .303 राइफलें और अन्य हथियार के साथ गोला बारूद बरामद कर लिया गया है।बीजापुर एसपी डॉ जितेन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

सुबह से जारी है एनकाउंटर

बीजापुर एसपी के अनुसार बस्तर डिवीजन इलाके के जिला बीजापुर-दंतेवाड़ा जिला सीमा में बुधवार सुबह 9 बजे से डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ की ज्वाइंट टीम सर्चिंग पर गई थी। इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हो गया।

Related to this topic: