Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

गरियाबंद में नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

गरियाबंद में नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

गरियाबंद में नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़ एक माओवादी ढेर

One Naxalite Killed in Gariaband Encounter : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार को सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक एक नक्सली के ढेर होने की जानकारी सामने आ रही है। गरियाबंद एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मारा गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली फरार हो गए। मौके से एसएलआर हथियार समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है।

गरियाबंद एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। नक्सलियों ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है।

बताया जा रेहा है कि, जवानों को काफी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे जंगल की घेराबंदी की। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों से समर्पण करने को कहा। जिसके जवाब में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।माओवादियों की गोलियों का जवाब जवानों ने भी गोली बरसाकर दिया।

बात दें कि, छत्तीसगढ़ तेलंगाना सीमा पर स्थित बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगलों में 22 अप्रैल से नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस नक्सल ऑपरेशन में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किये गए है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी के आसपास सर्च ऑपरेशन में लगे 2 जवान आईईडी विस्फोट से घायल हुए। 


Related to this topic: