Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

शहडोल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों का हमला, 3 की मौत, लोगों में आक्रोश

शहडोल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों का हमला, 3 की मौत, लोगों में आक्रोश

शहडोल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों का हमला 3 की मौत लोगों में आक्रोश

मध्यप्रदेश। शहडोल जिले में हाथियों के हमले से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उत्तर वन मंडल के गोदावल वन परिक्षेत्र के सनौसी बीट की है। यहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। हाथियों के हमले से हुई मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सनौसी हुए डोडा जंगल में सोमवार को यह घटना हुई है। हाथियों के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हाथियों का यह झुंड बांधवगढ़ रिजर्व की ओर से आया था।

हाथियों के झुण्ड के हमले में मरने वालों में उमेश कोल नाम का ग्रामीण भी शामिल है। जब उसकी पत्नी और वो तेंदूपत्ता इकठ्ठा करने जा रहे थे तभी हाथियों का झुण्ड सामने आ गया। उमेश को बचने का मौका नहीं मिला जबकि उमेश की पत्नी ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। हाथियों के झुण्ड के द्वारा कुचले जाने के कारण उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हाथियों का यह झुंड बांधवगढ़ से संजय गांधी टाइगर रिजर्व की ओर बढ़ गया है।

मरने वालों में दूसरी एक महिला है। वह भी हाथियों के झुण्ड के सामने अचानक आ गई और झुण्ड ने उस कुचल दिया। SDO ने बताया है कि, मृतकों को 50 - 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा - "शहडोल जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मृत्यु का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। हाथियों के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को हादसे की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रत्येक मृतक के वैध आश्रित परिजन को ₹25-25 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। तीनों दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं हैं। दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।"

Related to this topic: