Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष का निर्वाचन 2 जुलाई को, कल आएंगे प्रधान…

मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष का निर्वाचन 2 जुलाई को, कल आएंगे प्रधान…

मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष का निर्वाचन 2 जुलाई को कल आएंगे प्रधान…

भोपाल: मप्र में 2 जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन तय है। भाजपा के संगठन चुनाव प्रदेश प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सोमवार को भोपाल पहुंचेंगे। इसी दिन स्थानीय नेताओं से रायशुमारी होगी और 2 जुलाई को प्रदेश प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी निर्वाचन होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन 15 फरवरी तक होना था। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव, पहलगाम में आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर आदि कारणों से संगठन चुनाव टालने पड़े। यह तीसरा अवसर है जब संगठन की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई है।

हालांकि इस बार 2 जुलाई को नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। उधर, नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि सामाजिक समीकरणों के आधार पर सामान्य अथवा अजजा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष का चयन होने के संकेत हैं।

स्थानीय नेताओं से जारी है रायशुमारी

केन्द्रीय मंत्री और संगठन चुनाव प्रदेश प्रभारी श्री प्रधान के भोपाल पहुंचने से पहले संगठन ने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से भी रायशुमारी की है। रविवार को भी पार्टी के कुछ पुराने वरिष्ठ नेताओं के साथ नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई। सोमवार, एक जुलाई को केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान के साथ प्रमुख नेताओं की बड़ी बैठक होगी। इसी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगनी है। हालांकि नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा 2 जुलाई को वृहद बैठक होगी।

इनका कहना है...

"यह वर्ष भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन चुनाव का वर्ष रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक और दो जुलाई को भोपाल में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं।" - विष्णु दत्त शर्मा, -प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, मप्र

Related to this topic: