Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

चुनाव सुधार - डाक मतपत्रों की गिनती के बाद होगी ईवीएम के अंतिम दो चरणों की गिनती

चुनाव सुधार - डाक मतपत्रों की गिनती के बाद होगी ईवीएम के अंतिम दो चरणों की गिनती

चुनाव सुधार - डाक मतपत्रों की गिनती के बाद होगी ईवीएम के अंतिम दो चरणों की गिनती

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने चुनाव सुधारों की शृंखला में एक नया नियम तय किया है। इसके तहत अब मतगणना के दौरान डाक मत पत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम के अंतिम दो चरणों की गिनती की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि अधिक संख्या में डाक मत पत्र प्राप्त होने पर उनकी गणना समय से हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में गणना अधिकारी मौजूद हो।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक बयान में इसकी नकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई वाले चुनाव आयोग की इस वर्ष की गई यह ऐसी 30वीं पहल है जिससे मतदान प्रक्रिया सुगम और सरल हो। हाल ही में चुनाव आयोग ने वृद्ध मतदाताओं के लिए मत पत्रों से घर से ही वोटिंग की सुविधा शुरू की है इससे भी मत पत्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चुनाव के दौरान मतगणना वाले दिन डाक मत पत्रों की गिनती सुबह 8 बजे एवं ईवीएम से होने वाली गिनती 8:30 बजे शुरू होती थी। कई बार ऐसा भी होता था कि ईवीएम से गिनती पूरी हो जाती थी और डाक मत पत्रों से गिनती जारी रहती थी। इस स्थिति को ठीक करने के लिए आयोग ने आज यह फैसला लिया।