Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी, भिलाई निवास पर पहुंची 8 अधिकारियों की टीम

भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी, भिलाई निवास पर पहुंची 8 अधिकारियों की टीम


भूपेश बघेल के घर पर ed की छापेमारी भिलाई निवास पर पहुंची 8 अधिकारियों की टीम

ED Raids on Bhupesh Baghel's House : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर पर शुक्रवार सुबह ED की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल के भिलाई निवासस्थल पर 8 अधिकारियों की टीम छानबीन कर रही है। ED अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद है।

छापेमारी कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उनके निवास पर पहुंचने लगी है। मौके पर जिला पुलिस ने निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया है।

जानकारी के मुताबिक, बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर में रेड मारी है। सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में ईडी के 8 अधिकारी पहुंचे। फिलहाल दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

ईडी की दबिश के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पदुम नगर स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। बताया जा रहा है कि आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। ऐसे में पूर्व सीएम कें निवास में सुबह से तैयारिया की जा रही थी। इस बीच ईडी ने दबिश दे दी है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर किया। इस पोस्ट भूपेश बघेल ने कहा कि, ED आ गई.आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है और तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था।

Related to this topic: