Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कांग्रेस न्याय यात्रा पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा- डिप्टी CM विजय शर्मा

कांग्रेस न्याय यात्रा पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा- डिप्टी CM विजय शर्मा

दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकलने का ऐलान किया है। इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस न्याय यात्रा पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा- डिप्टी cm विजय शर्मा

Deputy CM Vijay Sharma on Congress Nyay Yatra : रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छह साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकलने का ऐलान किया है। इसको लेकर अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि, यह पीड़ित परिवार के लिए शर्मिंदा करने जैसा है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से कहा कि, कांग्रेस इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस न्याय यात्रा के नाम पर राजनीति कर रही है? यह पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा है। कांग्रेस क्या करना चाह रही है, यह हमारी समझ से बाहर है।

दरअसल, दुर्ग नाबालिग रेप और हत्या के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक दुर्ग से राजधानी रायपुर तक यात्रा निकालने का ऐलान किया है। इसे कांग्रेस ने न्याय यात्रा का नाम दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की बात भी कही है। कांग्रेस ने बताया कि, यह सब दुर्ग रेप केस के मामले की जांच सीबीआई से लेकर किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को लेकर कहा था कि नवरात्रि के समय जब पूरे देश में कन्याभोजन हो रहा था। तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार हो गया, उसकी हत्या हो गयी। राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद बेटियां, बहनें, मातायें सुरक्षित नही। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को कानून की चिंता नही है, रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार हो रहे है। 

गौरतलब है कि, बेटे दिन शुक्रवार 11 अप्रैल को विधायक देवेंद्र यादव ने दुर्ग में दरिंदगी पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कहा, इस घटना की हर जगह निंदा हो रही है। उस छोटी बच्ची के साथ हुई क्रूरता बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 


Related to this topic: