Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

जंगल में सर्चिंग कर रहे DRG जवानों पर भालुओं ने किया हमला, जवान गंभीर रूप से घायल

जंगल में सर्चिंग कर रहे DRG जवानों पर भालुओं ने किया हमला, जवान गंभीर रूप से घायल

जंगल में सर्चिंग कर रहे drg जवानों पर भालुओं ने किया हमला जवान गंभीर रूप से घायल

Bears Attack on DRG Jawans : धमतरी। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग पर निकले गरियाबंद के डीआरजी जवानों पर चार भालुओं ने हमला कर दिया। इसमें दो जवान घायल हुए हैं। एक जवान की हालत गंभीर है और दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।

गरियाबंद के डीआरजी जवान 22 जुलाई को नगरी क्षेत्र के बिरनासिल्ली गांव के जंगल में सर्चिंग पर निकले हुए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे भालुओं के एक झुंड ने हमला कर दिया। झुंड में चार भालू थे। भालुओं ने दो जवानों को घायल किया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती किया गया है।

जानकारी एक मुताबिक, दो वयस्क और दो शावक भालू थे। टीम में आगे चल रहे अन्य जवानों ने दोनों घायल जवानों को बचाया और तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नगरी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर किया गया है, जहां अब उनका उपचार जारी है।

37 वर्षीय जवान पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से जवान के हाथों की हड्डियां टूटी हुई है। दायां और बायां पैर भी जख्मी हुआ है। जवान का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

-डॉ डी एन सोम, सिविल अस्पताल, नगरी 

Related to this topic: