Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज़ मलिक लखनऊ से गिरफ्तार

धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज़ मलिक लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ के KGMU में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी डॉ. रमीज़ मलिक गिरफ्तार, विशाखा कमेटी ने किया दोषी ठहराया।

धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज़ मलिक लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े विवादित मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रमीज़ मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसके घर पर कुर्की नोटिस भी चस्पा किए गए थे ।

विशाखा कमेटी ने आरोपी को दोषी ठहराया

विश्वविद्यालय की विशाखा कमेटी ने जांच के बाद पाया था कि रमीज़ ने शादी छुपाई, पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न किया और यौन उत्पीड़न अधिनियम का उल्लंघन किया, कमेटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका ने बताया कि जुलाई 2025 से दोनों के बीच संबंध थे, जिसे आरोपी ने स्वीकार भी किया जांच में यह भी सामने आया कि रिश्ता निजी अपार्टमेंट तक सीमित था और पीड़िता को सितंबर 2025 में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है ।

पीड़िता की जानकारी और आरोप

पीड़िता जून 2025 में मास्टर्स कोर्स के लिए KGMU आई थी, इसी दौरान उसने आरोपी से दोस्ती की, जो बाद में शादी की बातचीत तक बढ़ गई. पीड़िता के पिता का आरोप है कि बेटी ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया जिसके बाद उस पर दबाव डाला गया। इसी मानसिक तनाव में पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया  मामला अब विश्वविद्यालयी अनुशासन, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर गंभीर बहस का कारण बन गया है ।अभी आरोपी रमीज़ मलिक की गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है. पुलिस और विश्वविद्यालय की दोनों संस्थाएं मामले की पूरी जांच में जुटी हैं ।


Related to this topic: