Breaking News
  • बागेश्वर धाम में तीरंदाजी, तलवार-भाला चलाना सिखाएंगे: गुरुकुलम में शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा
  • सिंगापुर: CM योगी ने टेमासेक के चेयरमैन से की मुलाकात, यूपी में बड़े निवेश पर की चर्चा
  • झारखंड निकाय चुनावः 48 शहरों में मतदान शुरू, रांची में मतदाताओं की लंबी कतार
  • पटना: फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया
  • पश्चिम बंगाल की जनता के लिए पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी: CAA का जिक्र, घुसपैठ पर लगाम की बात

होम > प्रदेश

CM Mohan Yadav Unveils Nanaji Statue, Announces Bi

डॉ. यादव ने महू में नानाजी देशमुख की प्रतिमा का किया अनावरण, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

महू में सीएम डॉ. मोहन यादव ने नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया, 100 बिस्तरों के अस्पताल समेत करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा


डॉ यादव ने महू में नानाजी देशमुख की प्रतिमा का किया अनावरण करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मह विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की करोड़ों रुपये की सौगातें प्रदान करते हुए महू को एक आदर्श एवं मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह, स्वागत और जनसमर्थन का वातावरण देखा गया। मुख्यमंत्री ने महू पहुंचकर सर्वप्रथम आज़ाद चंद्रशेखर सरोवर एवं काकड़पुरा तालाब परिसर में स्थापित राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात वे जनसभा स्थल पहुंचे, जहां लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में हाथों में तलवार लेकर ‘जय श्री महाकाल’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष लगाए, जिससे वातावरण आस्था और उत्साह से गूंज उठा।

height=724

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही महूगांव नगर परिषद को नगरपालिका का दर्जा देने की घोषणा भी की गई, जिसे स्थानीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

करोड़ों की लागत से लोकार्पण और भूमिपूजन

नगर परिषद अध्यक्ष नवीन प्रसाद तिवारी के अनुसार, लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित नानाजी देशमुख पर्यटन स्थल तथा 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित काकड़पुरा तालाब, पार्क एवं घाट का लोकार्पण किया गया। शिक्षा क्षेत्र में 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का भी लोकार्पण हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया, जिनमें अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 14.44 करोड़ रुपये की नई पेयजल लाइन, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत 7.52 करोड़ रुपये का एसटीपी प्लांट, 10.40 करोड़ रुपये की महू-नीमच रोड, 2 करोड़ रुपये का मुक्तिधाम घाट, 1.30 करोड़ रुपये का सामुदायिक भवन, 2.50 करोड़ रुपये की गायकवाड़ चौराहे से महूगांव स्कूल तक सड़क तथा 1.51 करोड़ रुपये की गोशाला रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related to this topic: