Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

बिजनौर के नंदपुर गांव में कुत्ता बना ‘महाराज’, दूर-दूर से लोग माथा टेकने आ रहे

बिजनौर के नंदपुर गांव में कुत्ता बना ‘महाराज’, दूर-दूर से लोग माथा टेकने आ रहे

बिजनौर में एक कुत्ता पिछले कई दिनों से हनुमान और दुर्गा की मूर्तियों की परिक्रमा कर रहा है, जिसके बाद लोग उसे दैवीय शक्ति से जोड़ रहे हैं।

बिजनौर के नंदपुर गांव में कुत्ता बना ‘महाराज’ दूर-दूर से लोग माथा टेकने आ रहे

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नंदपुर गांव में इन दिनों एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से गांव का एक कुत्ता लगातार हनुमान और दुर्गा की मूर्तियों की परिक्रमा कर रहा है।  जिसे ग्रामीणों ने ‘कुत्ता महाराज’ का कहकर उसकी पूजा कर रहे है और भगवान का अवतार मानकर उसके सामने माथा टेक रहे हैं। यहां पर दूर दूर से लोग इसने दर्शन के लिए आ रहे हैं।

गांव में इस घटना ने ऐसा माहौल बना दिया है जैसे कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान चल रहा हो। लोग न केवल कुत्ते की झलक पाने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं, बल्कि कई लोग उसके लिए भोजन और अन्य सामग्रियाँ भी ला रहे हैं। ग्रामीणों की आस्था और जिज्ञासा का यह अद्भुत संगम चारों तरफ देखने लायक बन गया है।

चार दिन की परिक्रमा और फिर विश्राम

कुत्ता लगातार चार दिन गांव में बने एक मंदिर में हनुमान और दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा करता रहा। थकावट के कारण वह अब एक स्थान पर बैठ गया है, लेकिन ग्रामीणों की आस्था वैसी ही बनी हुई है। स्थानीय लोग इसे सामान्य कुत्ता नहीं मान रहे है। लोगों के अंदर विश्वास है कि कुत्ते के अंदर एक दैवीय शक्ति है और इसे भैरव बाबा की परिक्रमा माना जा रहा है। 

ग्रामीणों की आस्था बनी केंद्र

इस घटना ने नंदपुर गांव को चारों तरफ आकर्षण का केंद्र बना दिया है। आसपास के गांवों से लोग भी यहां आकर कुत्ते के दर्शन कर रहे हैं और उसकी पूजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस अद्भुत घटना की चर्चा हो रही है।

बिजनौर का यह अनोखा ‘कुत्ता महाराज’ अब न केवल गांव की शान बन गया है, बल्कि लोगों के दिलों में आस्था और जिज्ञासा का नया केंद्र भी बन गया है।