Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

दिव्यांगजन स्पर्श मेला 2026: खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, मंत्री ने पुरस्कार देने की घोषणा

दिव्यांगजन स्पर्श मेला 2026: खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, मंत्री ने पुरस्कार देने की घोषणा

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन स्पर्श मेला–2026 में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

दिव्यांगजन स्पर्श मेला 2026 खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम मंत्री ने पुरस्कार देने की घोषणा

भोपाल। राज्य स्तरीय दिव्यांगजन स्पर्श मेला–2026 में गुरुवार को खेल प्रतिभाओं का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। प्रदेशभर से आए दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने विजेता खिलाड़ियों को स्वनिधि से पुरस्कार देने की घोषणा की।

विजेताओं को नकद पुरस्कार देने की घोषणा

मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि एकल प्रतियोगिता में

  • प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹5,000
  • द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2,500


समूह खेलों में

विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को ₹2,००० की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करते हैं।

दूसरे दिन भी उत्साहपूर्ण रहीं खेल प्रतियोगिताएं

स्पर्श मेला–2026 के अंतर्गत गुरुवार को खेल प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन रहा। श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, अस्थिबाधित और बौद्धिक दिव्यांग वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम

श्रवण बाधित वर्ग (400 मीटर दौड़ – बालक)

  • प्रथम: रौनक (भोपाल)
  • द्वितीय: ओम राजपूत (भोपाल)
  • तृतीय: हर्ष जायसवाल (इंदौर)

अस्थिबाधित वर्ग

  • प्रथम: उमेश कसवेकर (बैतूल)
  • द्वितीय: कपिल परते (बैतूल)
  • तृतीय: कृष्णा देशमुख

दृष्टि बाधित वर्ग (200 मीटर दौड़ – बालक)

  • प्रथम: मनीष मीणा (भोपाल)
  • द्वितीय: जितेन्द्र अहिरवार (भोपाल)
  • तृतीय: राजकुमार (भोपाल)

अन्य प्रतियोगिताएं

श्रवण बाधित महिला क्रिकेट

  • विजेता: भोपाल
  • उपविजेता: उज्जैन

दृष्टि बाधित बालक क्रिकेट

  • विजेता: जबलपुर
  • उपविजेता: भोपाल

कैरम (अस्थिबाधित बालक)

  • प्रथम: कपिल परते (बैतूल)
  • द्वितीय: गुलशन (बैतूल)

शतरंज (अस्थिबाधित)

  • प्रथम: अतुल पाल (बैतूल)
  • द्वितीय: गुलशन (बैतूल)

शतरंज (सामान्य)

  • प्रथम: अभय चौहान
  • द्वितीय: आदित्य कुलपत (भोपाल)

सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन को आयोजन समिति ने सराहनीय बताया।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी मोहा मन

खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। पं. खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान के सभागार में विभिन्न दिव्यांग विद्यालयों और संस्थाओं से आए कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति गीतों पर समूह नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर, आयुक्त निशक्तजन डॉ. अजय खेमरिया, उप सचिव सुश्री अंकिता धाकरे सहित विभागीय अधिकारी, प्रतिभागी और अभिभावक उपस्थित रहे।