Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

फायरिंग और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

फायरिंग और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

फायरिंग और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

मेरठ, उत्तरप्रदेश। मेरठ में नमाज के बाद दो पक्षों मे बवाल हो गया। मामूली कहा-सुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बवाल के दौरान ताबडतोड फायरिंग और पथराव किया गया। इसके चलते दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

सुचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। थाना जानी क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में कब्रिस्तान में यह बवाल हुआ है। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात हाथापाई, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग तक पहुंच गई।

हंगामे में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पथराव और भगदड़ का दृश्य देखा जा सकता है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

जानी थाना क्षेत्र में दो गुटों में हुई झड़प पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, "कल शाम को नाजिम और जाहिद नाम के दो लोगों में कहासुनी हो गई थी। आज नमाज के बाद जब दोनों अपने-अपने घर लौट रहे थे तो फिर से दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों के कई लोग आपस में भिड़ गए। पथराव हुआ और लाठियां भी चलीं। कई लोग घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमें एक वीडियो मिला है जिसमें कुछ लोग गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं, जिसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल हमें किसी के गोली लगने की सूचना नहीं है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।"

Related to this topic: