Breaking News
  • काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली: नरमुंड, चश्मा लगाकर आए संन्यासी, 3 लाख टूरिस्ट पहुंचे
  • अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लाए 9 चीते: केंद्रीय वन मंत्री ने कूनो में छोड़ा
  • T20 वर्ल्डकपः सुपर-8 में आज SL vs PAK मैच:श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
  • कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा, ये अब INC नहीं, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस- पीएम मोदी
  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में दावा: 300 की मौत, 500 घायल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे जल्द शादी, मां की पसंद होगी जीवनसाथी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विवाह गुरु की आज्ञा और मां की पसंद से होगा। जल्द ही खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे जल्द शादी मां की पसंद होगी जीवनसाथी

खजुराहो। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर और इंटरनेशनल कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे गुरुजी की आज्ञा मिलने के बाद अपनी मां की पसंद से ही विवाह करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भावी जीवनसाथी चुनने के लिए उन्होंने मां को कहा है कि लड़की देखना शुरू करें। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले वे ब्रदीनाथ में कई दिनों तक कठोर साधना करेंगे।

पंडित ने साफ किया कि विवाह का निर्णय उनकी व्यक्तिगत इच्छा से नहीं बल्कि गुरु की आज्ञा और माता की पसंद के आधार पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में खुशखबरी मीडिया और जनता के साथ साझा करेंगे।इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाज और परिवार की सहमति के अनुसार ही तय होगा।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वरधाम, खजुराहो, मध्य प्रदेश के पीठाधीश्वर हैं। वे एक धार्मिक गुरु, इंटरनेशनल कथावाचक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका मुख्य कार्य हिंदू धर्म, धार्मिक कथाओं, भजन-कीर्तन और उपदेश के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान देना है।  उन्होंने शास्त्रीय वेद, पुराण और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया। कठोर साधना और गुरु की आज्ञा के तहत वे आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान के प्रशिक्षण में पारंगत हुए। अपने गुरु के मार्गदर्शन में उन्होंने कथावाचन और धार्मिक प्रवचन की कला विकसित की।

 पंडित धीरेंद्र शास्त्री टीवी चैनलों, सोशल मीडिया और लाइव कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों अनुयायियों तक पहुंचते हैं। उनके अनुयायी उन्हें जीवन मार्गदर्शन, आध्यात्मिक सलाह और धार्मिक शिक्षा के लिए देखते हैं। उन्होंने जनता के बीच साधारण जीवन और आध्यात्मिक जीवन के संतुलन की शिक्षा दी है। उनके कार्यक्रम और प्रवचन देशभर और विदेशों में सक्रिय रूप से आयोजित होते रहते हैं। 

Related to this topic: