Breaking News
  • Twisha Sharma Case: CBI ने पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया
  • BJP ने 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। दिल्ली की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी
  • केरलम में ED टीम पर हमले के बाद आठ गिरफ्तार, पूर्व CM विजयन के आवास पर छापेमारी के बाद मचा था बवाल
  • छिंदवाड़ा में 4 किशोर डूबे, 2 के शव बरामद: बर्थडे मनाने गए 2 दोस्त तालाब में डूबे
  • राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत: अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट
  • ISRO को बड़ी सफलता: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नीचे बर्फ के मिले संकेत
  • मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है, जज पवित्र गाय जैसे नहीं'

होम > प्रदेश

पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: ‘गाय खाने वाले भी अब राष्ट्र माता बनाने की मांग कर रहे’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर देशव्यापी अभियान का ऐलान किया है। 27 जुलाई को सभी जिलों में ज्ञापन और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।


धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान ‘गाय खाने वाले भी अब राष्ट्र माता बनाने की मांग कर रहे’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों में ज्ञापन और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गौ संरक्षण और गौ माता को सम्मान दिलाने की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने यह घोषणा की। उन्होंने संत समाज, गौ सेवकों और सनातनियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया और धार्मिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बद्रीनाथ धाम से किया राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं। 21 दिनों की कठिन साधना पूरी करने के बाद उन्होंने पांच दिवसीय कथा का शुभारंभ किया। कथा के पहले दिन व्यासपीठ से उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि देशभर के लोग अपने-अपने जिलों में एकत्र होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपें और हस्ताक्षर अभियान चलाएं। इसके साथ ही सड़कों पर भटक रही गायों को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की मांग भी की जाएगी।

‘देश की सोच बदल रही है’

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब देश में गाय को लेकर सोच बदल रही है। उन्होंने एक समाचार का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के कुछ लोग भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के समर्थन में सामने आ रहे हैं।

इसी दौरान उन्होंने मौलाना मदनी का नाम लेते हुए दावा किया कि उन्होंने भी सरकार से ऐसी मांग की है। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं, कुछ लोग रोटी के साथ गाय खाते हैं, लेकिन अब वे भी गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आ रहे हैं।”

उनका यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

संत समाज और सनातनियों से दिल्ली पहुंचने की अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने कथा में मौजूद श्रद्धालुओं और संत समाज से अपील की कि वे इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी सनातनी और संत महात्मा दिल्ली पहुंचकर इस मांग को मजबूत करें। फिलहाल 27 जुलाई को प्रस्तावित यह अभियान गौ संरक्षण और धार्मिक मुद्दों को लेकर देशभर में बड़ा जनसमर्थन जुटाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि इस घोषणा के बाद कई गौ सेवक संगठनों में भी हलचल बढ़ गई है। 

Related to this topic: