Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Dhirendra Shastri Brother Firing allegation

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, शालिग्राम को लेकर क्या बोले बाबा बागेश्वर

छतरपुर में बागेश्वर धाम से जुड़े शालिग्राम गर्ग पर युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। जमीन विवाद के बीच सामने आए वीडियो और धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद मामला चर्चा में है।


धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप शालिग्राम को लेकर क्या बोले बाबा बागेश्वर

Dhirendra Shastri News |

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। थाने में शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जमीन विवाद से जुड़ी इस घटना में घायल युवक के सीने में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए निकाला गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ मौके से जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा कि उनका शालिग्राम से कोई संबंध नहीं है और यदि कोई दोषी है तो उसे कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

जमीन विवाद के बीच फायरिंग का आरोप

राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करते हुए उन्हें बाहर खींच लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई और फायरिंग हुई। मोतीलाल का कहना है कि शालिग्राम ने तीन से चार राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली उनके सीने में लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वीडियो ने बढ़ाई मामले की गंभीरता

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें शालिग्राम गर्ग और उनके साथी मौके से भागते नजर आ रहे हैं, जबकि घायल युवक के परिजन उनका पीछा करते दिखाई देते हैं। वीडियो के एक फ्रेम में शालिग्राम के हाथ में हथियार जैसा दिखाई देने वाला सामान भी नजर आता है। हालांकि पुलिस ने अभी वीडियो की पुष्टि नहीं की है और इसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।

मामले पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री 

मामले के सामने आने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शालिग्राम गर्ग से उनका कोई संबंध नहीं है और यह बात वह पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना को उनके नाम या बागेश्वर धाम से जोड़कर न देखा जाए। साथ ही कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए।

दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

शालिग्राम गर्ग के साथियों सतीश सिंह घोष और तुलसी मिश्रा ने वीडियो जारी कर सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका दावा है कि मोतीलाल कुशवाहा और उनके साथियों ने रास्ता रोककर उन पर हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने भी राजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: