Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP की हाईटेक पुलिस, ड्रोन की मदद से अवैध खाद्य और नकली डीजल का नेटवर्क का खुलासा, फिर पकड़े आरो

MP की हाईटेक पुलिस, ड्रोन की मदद से अवैध खाद्य और नकली डीजल का नेटवर्क का खुलासा, फिर पकड़े आरोपी

धार जिले से गुजरे इंदौर अहमदाबाद मार्ग पर पुलिस ने अवैध गतिविधियों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। पहले ड्रोन से सर्चिंग कर अवैध कारोबार को बेनकाब किया। फिर धावा बोलकर आरोपियों को पकड़ा।

mp की हाईटेक पुलिस ड्रोन की मदद से अवैध खाद्य और नकली डीजल का नेटवर्क का खुलासा फिर पकड़े आरोपी

धारः मध्य प्रदेश की पुलिस अब हाईटेक होती जा रही है। अवैध गतिविधियों को पकड़ने के लिए लगातार टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है। रात के घने अंधेरे में धार पुलिस ने ड्रोन की मदद से सर्चिंग करते हुए अवैध खाद्य तेल और नकली डीजल के कारोबार का खुलासा किया है। साथ ही तीन आरोपी पकड़े गए हैं।

दरअसल, धार के एसपी मयंक अवस्थी ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लागने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर संयुक्त कार्रवाई सरदापुर और राजगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात को अंजाम दिया और अवैध कारोबार के नेटवर्क को बेनकाब किया।

ड्रोन की मदद से अवैध ठिकानों का लगाया पता

पुलिस ने हाईवे क्षेत्र में ड्रोन की मदद से निगरानी की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने वीर तेजाजी ढाबा, राजस्थानी ढाबा, चेतना ढाबा और राजलक्ष्मी होटल के पीछे दबिश दी। यहां पिकअप वाहनों में भारी मात्रा में अवैध कैमिकल, चोरी का खाद्य तेल, नकली डीजल भरा हुआ मिला। इसके अलावा यहां एक अवैध पेट्रोल पंप संचालित पाया गया। यह देख पुलिस हैरान हो गई। इस अवैध पेट्रोल पंप में डिजिटल मशीनें, नोजल, बैटरी और अन्य उपकरण का उपयोग हो रहा था।

45 लाख 55 हजार रुपये की अवैध सामग्री जब्त

छापामार मारने के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आसिक नायता, निवासी सिलोदा बुजुर्ग, निलेश हामड़, निवासी धुलेट और अंतिम जैन, निवासी राजगढ़ के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस को देखकर एक आरोपी भागने में सफल रहा। उसकी पहचान विजयसिंह जाडेजा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 48 लाख 55 हजार का माल जब्त किया है। इसमें-

-12 हजार 800 लीटर खाद्य तेल

-1 हजार 460 लीटर केमिकल और 1 हजार 410 लीटर डीज़ल कुल 214 ड्रम, इसके अलावा एक महिंद्रा लोडिंग वाहन और दो पिकअप वाहन

-1 लाख 35 हजार 400 रुपये नकद

-डीज़ल नापने की ट्यूब, डिजिटल मशीनें, नोज़ल, बैटरी, इन्वर्टर और एक डायरी बरामद हुई है।

पुलिस को इसके बारे में एक मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related to this topic: