Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Dhar Murder Case: Wife Planned Killing, Loot Drama

धार में राजा रघुवंशी जैसी साजिश! बेडरूम में कराई पति की हत्या...रोते हुए लूट का ड्रामा

धार में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और लूट की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने 6 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया।


धार में राजा रघुवंशी जैसी साजिश बेडरूम में कराई पति की हत्यारोते हुए लूट का ड्रामा

Dhar Husband Murder News |

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में सामने आया हत्या का मामला शुरू में लूट जैसा लगा, लेकिन पुलिस जांच में यह एक सुनियोजित साजिश निकला। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई और उसे लूट का रूप देने की कोशिश की।

क्या है मामला

धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार-मंगलवार की रात देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर दी गई। घटना के बाद उनकी पत्नी प्रियंका पुरोहित ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे, दोनों को बंधक बनाया और पति की हत्या कर लूटपाट कर फरार हो गए। महिला ने दावा किया कि आरोपियों ने करीब 3 लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए नकद लूट लिए।

जांच में खुली साजिश

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शुरुआती बयान संदिग्ध लगे। महज 6 घंटे में पुलिस ने पूरी सच्चाई सामने ला दी। जांच में पता चला कि प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। इस काम के लिए एक अन्य व्यक्ति को करीब 1 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी लेने वाला आरोपी फरार है।

पुलिस को कैसे हुआ शक

जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिससे पुलिस को कहानी पर संदेह हुआ। पहले मृतक के सिर पर गहरा और सटीक वार था जो सामान्य लूट जैसा नहीं लगा। फिर पीड़ित महिला के बयान बार-बार बदलना। मृतक का मोबाइल फोन का गायब होना। इसके बाद घर से कथित रूप से लूटा गया सामान वहीं छिपा मिला। इन सभी बिंदुओं ने पुलिस को साजिश की ओर इशारा किया।

प्रेम संबंध बना वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका और कमलेश के बीच लंबे समय से संबंध थे। पति-पत्नी के रिश्तों में भी तनाव था। इसी कारण दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। पूछताछ के दौरान सख्ती बरतने पर आरोपी पत्नी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

इंदौर केस से जुड़ता पैटर्न

पुलिस के अनुसार, यह मामला इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा है। उस केस में भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी और घटना को छुपाने की कोशिश की थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related to this topic: