Dewas Schools Timing Changed Due to Rising Heat

देवास में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

देवास में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया। अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा।

By : स्वदेश डेस्क
देवास में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

तापमान 38 डिग्री पहुंचा, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला

देवास जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। यह नया समय 16 अप्रैल से प्रभावी हो गया है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी

जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में रोजाना 3 से 4 डिग्री तक की बढ़त देखी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। किसी सक्रिय मौसम प्रणाली (विक्षोभ) के अभाव में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है।आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्कूल समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भीषण गर्मी से बचाना है। सुबह के समय पढ़ाई कराने से हीट वेव के खतरे को कम किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026