Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

देवास रेप केस का आरोपी शौकत मंसूरी पुलिस हिरासत में, थाने का घेराव कर लोगों ने की सख्त कार्रवाई

देवास रेप केस का आरोपी शौकत मंसूरी पुलिस हिरासत में, थाने का घेराव कर लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

देवास रेप केस का आरोपी शौकत मंसूरी पुलिस हिरासत में थाने का घेराव कर लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Dewas Rape Case : मध्यप्रदेश। देवास रेप केस के आरोपी शौकत मंसूरी (40 वर्ष) मंसूरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उस पर युवती को अगवा करने और रेप करने का आरोप है। 20 वर्षीय युवती का इंदौर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा युवती के परिजनों और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, देवास रेप केस के आरोपी शौकत मंसूरी को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद स्थानीय लोग थाने पहुंचे। यहां लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सोमवार को देवास में एक युवती से रेप का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि, एक युवती को घर से अगवा किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसे घायल अवस्था में जंगल में छोड़ दिया था। युवती के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला भरोसा थाना क्षेत्र का है। युवती रविवार रात बाथरूम में गई थी। बाथरूम से ही युवती का अपहरण किया गया। रात भर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था।

पीड़िता की मां का कहना है कि, रात में उनकी बेटी बाथरूम गई थी। इसके बाद उसस्के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब बाथरूम में जाकर चेक किया तो पीड़िता वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद रात पर तलाश की गई लेकिन पीड़िता सुबह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक जांच के बाद पीड़िता को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

इस मामले में CSP दिशेष अग्रवाल का कहना है कि, युवती की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं भी लिखी गई है।

Related to this topic: