Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

एक ही दिन में दो यौन अपराध, देवास मेडिकल कॉलेज में गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

एक ही दिन में दो यौन अपराध, देवास मेडिकल कॉलेज में गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

एक ही दिन में दो यौन अपराध देवास मेडिकल कॉलेज में गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

MBBS College Students Rape Case: देवास के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में रेप और रेप की कोशिश के दो अलग-अलग मामलों के सामने आने से हड़कंप मच गया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने देवास-उज्जैन मार्ग पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलकर छात्रों से समझाइश की, जिसके बाद मामला शांत हो सका।

डॉक्टर पर लगा 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का आरोप

देवास स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर को इसी मेडिकल कॉलेज के डॉ. रूपम जैन पर अस्पताल परिसर में ही एक 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, वह करीब डेढ़ महीने पहले अपने माता-पिता के साथ डॉ. जैन से मिली थी। मंगलवार को डॉक्टर ने उसे चेकअप और काउंसलिंग के बहाने अस्पताल बुलाया और इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

गर्ल्स हॉस्टल में चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास

मंगलवार रात अमलतास मेडिकल कॉलेज में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई। गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक अज्ञात बदमाश एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के कमरे में घुस गया। उसने छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

बुधवार सुबह जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, मेडिकल कॉलेज के छात्रों में भारी हंगामा मच गया। छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। बिजली और अन्य समस्याओं को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य भी शामिल हो गए, जिससे विरोध और तेज हो गया।