Breaking News
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना
  • बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, पांचों सीटों पर NDA की जीत
  • BJP ने केरल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
  • BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
  • भारतीय LPG जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा
  • बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

गंदगी पर भड़के डिप्टी CM

चिनहट CHC का औचक निरीक्षण: गंदगी देखकर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, नोटिस और भुगतान काटने के आदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वार्डों में गंदगी और बिना चादर के बेड मिलने पर उन्होंने सफाई एजेंसी को नोटिस और भुगतान काटने के निदेंश।


चिनहट chc का औचक निरीक्षण गंदगी देखकर भड़के डिप्टी cm ब्रजेश पाठक नोटिस और भुगतान काटने के आदेश

अमेठी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री Brajesh Pathak ने सोमवार को लखनऊ के Chinhat Community Health Centre का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था, वार्डों की स्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में कई खामियां सामने आईं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने और सफाई एजेंसी का एक सप्ताह का भुगतान काटने के निर्देश दिए। 

मरीजों की कतार में खड़े हुए डिप्टी सीएम

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम मास्क लगाकर सीधे पर्चा काउंटर पर पहुंचे और मरीजों के बीच कतार में खड़े हो गए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।इसके बाद वे पैथोलॉजी विभाग पहुंचे, जहां मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। उन्होंने टेक्नीशियन से एक मरीज का रक्त नमूना लेने में लगने वाले समय के बारे में पूछा और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े।

वार्ड में बिना चादर के बेड देखकर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान जब डिप्टी सीएम जनरल वार्ड पहुंचे तो वहां कई बेड बिना चादर के पाए गए। वार्ड की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एक्स-रे कक्ष के आसपास धूल और गंदगी मिलने पर भी उन्होंने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही वहां रखी अलमारी खोलकर दवाओं और उपकरणों का स्टॉक भी जांचा।

शौचालय और पानी की व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के शौचालयों की स्थिति भी खराब पाई गई। इस पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। पानी की पाइप जाली से बांधकर रखी गई थी और आसपास गंदगी थी। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

height=750

आशा कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनी

अस्पताल के सभागार में उस समय आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। आशा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को बताया कि उनके मोबाइल फोन खराब होने के कारण काम में दिक्कत हो रही है।इस पर उन्होंने तुरंत Dr. NB Singh को फोन कर मोबाइल ठीक कराने या बदलने के निर्देश दिए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान जल्द कराने को भी कहा।

अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

निरीक्षण के अंत में डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जब तक अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक वे अस्पताल परिसर से नहीं जाएंगे। उन्होंने दवा काउंटर पर लगी लंबी कतार को देखते हुए निर्देश दिया कि मरीजों को पांच मिनट के भीतर दवा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Related to this topic: