Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

द्वारका सेक्टर 13 के फ्लैट में भीषण आग, दो बच्चों और पिता की बालकनी से कूदने के बाद मौत

द्वारका सेक्टर 13 के फ्लैट में भीषण आग, दो बच्चों और पिता की बालकनी से कूदने के बाद मौत

द्वारका सेक्टर 13 के फ्लैट में भीषण आग दो बच्चों और पिता की बालकनी से कूदने के बाद मौत

नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 13 में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर 8 दमकल गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के प्रयास जारी है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विसेज का कहना है कि, आग बुझाने का काम जारी है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में, उनके पिता, यश यादव, उम्र 35 साल, भी बालकनी से कूद गए और उन्हें भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

द्वारका सेक्टर 13 की बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगाने की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा। आग की लपटों को देख चारों ओर अफरा - तफरी मच गई। सुरक्षा की दृष्टि से आस - पास का इलाका खाली करवाया गया। इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि, अपने आप को आग से घिरा देख बच्चों ने फिर उनके पिता ने बालकनी से छलांग लगा ली। यश यादव की पत्नी और उनका बड़ा बेटा बच गए हैं।  

Related to this topic: