Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

दिल्ली मंडल ने मुजफ्फरनगर से खोंगसांग, मणिपुर के लिए पहली उर्वरक रेक को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली मंडल ने मुजफ्फरनगर से खोंगसांग, मणिपुर के लिए पहली उर्वरक रेक को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली मंडल ने मुजफ्फरनगर से खोंगसांग मणिपुर के लिए पहली उर्वरक रेक को हरी झंडी दिखाई

रेलवे माल ढुलाई में नई उपलब्धि: माल ढुलाई परिचालन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने 24 अगस्त 2025 को मुजफ्फरनगर (MOZ) से खोंगसांग (KGBP) तक अपनी पहली उर्वरक रेक का सफलतापूर्वक लदान और प्रेषण किया है। यह अग्रणी पहल मंडल के माल ढुलाई व्यवसाय में विविधता लाने और उसे बढ़ाने के प्रयासों में एक नया अध्याय जोड़ती है।

यह उपलब्धि दिल्ली मंडल की व्यवसाय विकास इकाई (BDU) के सक्रिय और निरंतर प्रयासों से संभव हुई है, जिसने नए बाजारों की पहचान करने, ग्राहकों का विश्वास बनाने और उद्योग की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए अनुकूलित लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस रेक से पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर स्थित खोंगसांग तक उर्वरक की खेप पहुँचाई जाएगी, जिससे दूर-दराज और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृषि विकास में भारतीय रेलवे की भूमिका और मज़बूत हुई हैं। यह परिवहन न केवल क्षेत्रीय संपर्क में योगदान देता है, बल्कि पूर्वोत्तर में आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस एकल रेक परिवहन से, मंडल ने ₹35,61,350 का माल ढुलाई राजस्व अर्जित किया है, जो रेलवे-आधारित लॉजिस्टिक्स की व्यावसायिक व्यवहार्यता और उद्योग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।

Related to this topic: