Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने दिखाए तेवर, कहा - एक-एक रुपए का हिसाब लेंगे

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने दिखाए तेवर, कहा - एक-एक रुपए का हिसाब लेंगे

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने दिखाए तेवर कहा - एक-एक रुपए का हिसाब लेंगे

New Delhi CM oath taking ceremony : नई दिल्ली में रेखा गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जाने वाली है। मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम विधायक दल की बैठक के बाद 19 फरवरी को सामने आया था। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच रेखा गुप्ता ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, 'भ्रष्ट लोगों को एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।'

दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "यह चमत्कार है, यह नई प्रेरणा और नया अध्याय है। अगर मैं सीएम बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं। निश्चित रूप से मैं अपनी सभी जिम्मेदारी निभाऊंगी। मेरी पहली प्राथमिकता सरकार की योजना को पूरा करना है। जो भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।"

"यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं... मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी... मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी।"

Related to this topic: