Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का रक्षा मंत्री ने किया भूमिपूजन

BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का रक्षा मंत्री ने किया भूमिपूजन

brahma–beml रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का रक्षा मंत्री ने किया भूमिपूजन

मध्यप्रदेश। अब MP में मेट्रो, वंदे भारत और रेल कोच डिजाइनिंग जैसे कार्य किए जाएंगे। रविवार को BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूमिपूजन किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) उपस्थित रहे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में उमरिया ग्राम में स्थापित होने वाले BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का सिंगल क्लिक द्वारा भूमिपूजन किया। उमरिया में 1800 करोड़ की लागत से यह अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण केंद्र विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि रेल कोच फ़ैक्टरी की स्थापना एक बड़ी बात है। मैं रक्षा मंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ।"

मध्य प्रदेश में रेल कोच फ़ैक्टरी के भूमिपूजन समारोह पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारत सरकार और रक्षा मंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट, जहाँ मेट्रो, वंदे भारत और रेल कोच डिज़ाइनिंग जैसे कार्य होंगे... इससे कई लोगों को रोज़गार मिलेगा।"

यह भी खास...

प्लांट में 125 से 200 कोच हर साल बनेंगे। पांच साल में क्षमता 1100 कोच की जाएगी।

उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ से ब्रह्मा परियोजना शुरू होगी।

भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा आदि जिलों के साथ मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र को लाभ।

5000 से अधिक लोगों को रोजगार 'बाह्मा' संयंत्र मेक इन इंडिया पर काम करेगा।

संयंत्र में जीरो लिक्विड वेस्ट प्रणाली, सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग।

हरित फैक्ट्री मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।