Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

अतिक्रमण हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, बनाया बंधक

अतिक्रमण हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, बनाया बंधक

अतिक्रमण हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध बनाया बंधक

Deadly Attack on Forest Workers in Gariaband : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों पर जानलेवा हमला और बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों को मुक्त कराया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल में हुई।

ये है पूरा मामला

वन विभाग को सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में जेसीबी से वन भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी मिली थी। इसके बाद डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, हरि अर्जुन यादव, जाकिर हुसैन सिद्दीकी सहित पांच वन कर्मी सुबह 4 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर डंडों और कुल्हाड़ियों से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वन कर्मियों को बंधक बना लिया गया।

दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई के लिए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा इस तरह की हिंसक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। कर्मचारियों को लगभग दो घंटे तक बंधक रखा गया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुबह 5 बजे बंधक कर्मचारियों को छुड़ाया। घायल वन कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है। 


Related to this topic: