Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

पंचधारी डैम में दो सगी बहनों की तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

पंचधारी डैम में दो सगी बहनों की तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

पंचधारी डैम में दो सगी बहनों की तैरती मिली लाश जांच में जुटी पुलिस

Two Sisters Dead Bodies Found in Panchdhari Dam : छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले में मंगलवार को दो सगी बहनों की लाश बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, यह लाश केलो नदी के पंचधारी स्टॉप डैम में तैरती हुई मिली हैं। पुलिस ने बताया कि, दोनों मृतक नाबालिग हैं, और सगी बहनें हैं।

पंचधारी डैम में नाबालिग लड़कियों की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के अनुसार , मृतक नाबालिग लड़कियां रायगढ़ जिले के विनोबानगर इलाके की। दोनों की पहचान अंजलि और बिंदिया के रूप में हुई है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के शवों को गोताखोरों की मदद से डैम से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बहनों के बीती रात घर में कुछ बात को लेकर परिवार वालों से विवाद हो गया था। गुस्से में दोनों बहनों ने घर से फैसला किया और अंधेरे में दोनों घर छोड़कर आ गई। इसके बाद दूसरे दिन सुबह दोनों की लाश पंचधारी स्टॉप डैम में तैरती मिली। इस घटना के बाद परिवार वाले सदमे में हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेजी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों ही जंगल से जांच की जा रही है।  


Related to this topic: