Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

'लिव इन रिलेशनशिप' जैसी कुसंस्कृति से बचें बेटियां: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

'लिव इन रिलेशनशिप' जैसी कुसंस्कृति से बचें बेटियां: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लिव इन रिलेशनशिप जैसी कुसंस्कृति से बचें बेटियां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सिद्धार्थनगर:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लिव इन रिलेशनशिप के प्रति सजग रहने की सलाह दी और कहा कि बेटियों को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए जो बहलाकर और बहकाकर उनका नुकसान कर सकते हैं। उन्होंने यह बात सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान कही।

गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा का अनावरण

इस अवसर पर राज्यपाल ने नए प्रवेश द्वार पर भगवान गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की पावन धरती पर आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि आज अमेरिका जैसी महाशक्ति अपनी सेना और पुलिस को तनख्वाह देने में भी असमर्थ है, जबकि भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।

राज्यपाल ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं को जीवन में खुद निर्णय लेने और सफलता पाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह टीका कई प्रकार के कैंसर और जननांग मस्सों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने विशेष रूप से गरीब परिवारों को अपने बच्चों का टीकाकरण कराने की सलाह दी।

सम्मान और पुरस्कार

समारोह में कुल 48 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें से 37 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल स्वर्ण पदक और 11 को अक्षय निधि डोनर स्वर्ण पदक मिला। साथ ही कुल 4452 उपाधियां डिजिलॉकर पर अपलोड की गई और 32 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री प्रदान की गई।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह धरती सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश पूरे विश्व को देती है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां देश की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभा रही हैं।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 200 बालिकाओं का निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन कर पौधरोपण भी किया। इस दौरान बस्ती मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसपी, सीडीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related to this topic: