Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Datia By Election 2026: BJP Appoints In-Charge

दतिया उपचुनाव 2026: प्रचार के लिए MP भाजपा ने कसी कमर, प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी और राहुल कोठारी को सहप्रभारी बनाया गया है।


दतिया उपचुनाव 2026 प्रचार के लिए mp भाजपा ने कसी कमर प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा

BJP-Congress Co coordinator Announced |

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में पार्टी ने दो वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया उपचुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी और सहप्रभारी के नामों की घोषणा कर दी गई है।

ये बने प्रभारी और सहप्रभारी

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह को आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को उपचुनाव के लिए सहप्रभारी की कमान सौंपी गई है। राहुल कोठारी पार्टी के युवा और सक्रिय चेहरों में से एक हैं, जो प्रभारी भारत सिंह कुशवाह के साथ मिलकर चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम करेंगे।

क्षेत्रीय के साथ जातीय समीकरण साधने का प्रयास

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि भाजपा ने इस नियुक्ति के जरिए क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधने के साथ-साथ संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश की है। दोनों ही नेता जल्द ही प्रभार वाले क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी बैठकें शुरू करेंगे।

कांग्रेस ने नियुक्त किए दो चुनाव प्रभारी

वही प्रदेश कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव के लिए दो चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिनमें सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव का नाम शमिल है। कांग्रेस ने दोनों चुनाव प्रभारियों का नियुक्ति ओदश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश में लिखा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के सफल संचालन, समन्वय एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

Related to this topic: