Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Datia Protest Lathicharge

दतिया में आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज; 100 कार्यकर्ता हिरासत में

दतिया में आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा के दौरान सिंध पुल के पास तनाव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया। करीब 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।


दतिया में आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर बवाल पुलिस का लाठीचार्ज 100 कार्यकर्ता हिरासत में

Datia News |

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में बुधवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रशासन की अनुमति के बिना निकाली जा रही इस यात्रा को रोकने के लिए गोराघाट स्थित सिंध पुल के पास बैरीकेट लगाए गए थे। लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

बिना अनुमति निकाली जा रही थी यात्रा

जानकारी के मुताबिक आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता संकल्प यात्रा निकालते हुए गोराघाट की ओर बढ़ रहे थे। प्रशासन ने पहले ही इस यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और यात्रा आगे बढ़ाने पर अड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने रास्ते में बैरीकेट लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

हालात बिगड़े तो पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआत में प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। उन्हें बताया गया कि बिना अनुमति रैली निकालना नियमों के खिलाफ है, लेकिन भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

करीब 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान आंदोलन में शामिल आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गोराघाट के सिंध पुल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।