Damoh well Tradedy mother jumps with 3 children

Damoh Mother Crime: दमोह दशहरा दहलाने वाली वारदात: 3 बच्चों के साथ कुएं में गिरी मां, तीन की मौत

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में दशहरा के दिन हृदयविदारक घटना हो गई। कुएं में गिरने से मां और उसके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई। 5 साल की मासूम को ग्रामीणों ने बचाया।

By : संजय चतुर्वेदी
Damoh Mother Crime: दमोह दशहरा दहलाने वाली वारदात: 3 बच्चों के साथ कुएं में गिरी मां, तीन की मौत

Damoh Woman jumps into well with 3 kids

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह  जमुनिया गांव के लिए सदमे वाली रही। गांव में कुए में एक महिला और उसके तीन बच्चे मिले। इलाज के लिए ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला और दो मासूमों को मृत घोषित कर दिया। तीसरी बच्ची की जान बच गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला ने बच्चों को कुएं में धकेला और फिर खुद भी कूद गई। लेकिन पुलिस ने कहा कि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

प्रभात फेरी में निकले ग्रामीणों ने सुनी चीख

गांव के कुछ लोग प्रभात फेरी के लिए घर से निकले थे। कुएं के पास किसी बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो वे उसी तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचकर लोगों ने कुएं से महिला और तीनों बच्चों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मंजू, अन्नू और अनुज को मृत बता दिया।

मृतकों की पहचान हुई

थाना के पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मंजू गौड़ है। वह 28 साल की थी और निजाम सिंह गौड़ की पत्नी थी। उसके साथ चार साल की बेटी अन्नू औ तीन साल के बेटे अनुज की भी मौत हुई है। पांच साल की आरुषि को ग्रामीणों ने समय पर निकाल लिया। इसलिए वह सुरक्षित है।

मासूम ने बताया चौंकाने वाला राज

घटना को लेकर मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिंदा बची मासूम बच्ची ने बताया कि उसकी मां ने तीनों बच्चों को कुएं में धकेल दिया था। इसके बाद वह खुद भी कूद गई। पुलिस  इस बयान को जांच का हिस्सा मान रही है। घटना के कारण अभी साफ नहीं  है। मंजू के पति निजाम सिंह मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस से कहा कि पत्नी के बीच किसी झगड़े की जानकारी उन्हें नहीं मिली थी। मंजू की सास अनूप रानी भी इसकी वजह नहीं बता सकीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगोत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

(जरूरी सूचनाः अगर आप या आपका कोई परिचित किसी प्रकार अवसाद या मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उसे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए या फिर टेली मानस हेल्पलाइन 14416 पर बात कर सकते हैं।)

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026