Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

खेत-खलिहानों में रखी फसल स्वाहा, बिजली का तार टूटने से लगी आग…

खेत-खलिहानों में रखी फसल स्वाहा, बिजली का तार टूटने से लगी आग…

खेत-खलिहानों में रखी फसल स्वाहा बिजली का तार टूटने से लगी आग…

सतना, (नवस्वदेश)। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं हुई, जिससे किसानों के गेहूं के खेत और खलिहान जलकर राख हो गए। कई जगहों पर नरवाई भी जल गई जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रामपुर बघेलान विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बिहरा खाम्हा गांव में दोपहर के समय बिजली का तार टूट जाने से गेहूं के खेत में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और खलिहान तक पहुंच गई। जिससे वहां पर रखी गेहूं राई जैसी फसलों के ढेर जलकर राख हो गए। ग्रामीण आग बुझाने की भरसक कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाया।

बिजली विभाग जिला प्रभारी उजागर

यूं तो बिजली विभाग दोपहर के वक्त विद्युत की कटौती कर आग जनी की घटनाओं को रोकने का प्रयास करता है लेकिन शुक्रवार को विभाग की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय किसानों को भुगतना पड़ा। करीब 2:30 बजे कोटर विद्युत वितरण केंद्र से बिजली चालू हुई और तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

रैगांव-निपनिया में भी लगी आग

शुक्रवार की दोपहर रैगांव थाना क्षेत्र के निपनिया और नारायणपुर इलाके में भी आग का कहर देखने को मिला। यहां पर अचानक एक छोर में लगी आग ने दो गांव के खेतों को अपनी चपेट में लिया। इस दौरान एक कच्चा घर भी आग की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर किसी प्रकार से काबू पाया जा सका। काफी देर तक निपानिया और नारायणपुर गांव के किसान दहशत में रहे।

Related to this topic: