Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

दीनदयाल रसोई में खाना 5 रुपए लेकिन सुलभ शौचालय में जाने के लिए देने होंगे 10 रुपए

दीनदयाल रसोई में खाना 5 रुपए लेकिन सुलभ शौचालय में जाने के लिए देने होंगे 10 रुपए

दीनदयाल रसोई में खाना 5 रुपए लेकिन सुलभ शौचालय में जाने के लिए देने होंगे 10 रुपए

मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल के पब्लिक टॉयलेट्स में जाना अब महंगा पड़ेगा। शौचालय को उपयोग करने के लिए दर 6 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिए गए हैं। मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) में प्रस्ताव पास होने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस का कहना है कि, 'शौचालय जाने से सस्ता तो खाना है।'

भोपाल एमआईसी के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने कहा कि, एक तरफ दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में खाना मिल रहा है वहीं दूसरी ओर, टॉयलेट्स के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों एमआईसी की बैठक हुई थी। इस बैठक में सुलभ इंटरनेशनल ने 25 स्थानों पर संचालित सार्वजनिक शौचालय में उपयोगकर्ता शुल्क दर 6 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए किए जाने की मंजूरी मांगी थी। एमआईसी ने बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया था।

एमआईसी मेंबर बोले- सालों से 6 रुपए ही ले रहे थे

इस मामले में एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने बताया कि कई साल से 6 रुपए ही शुल्क लिया जा रहा था। कई बार खुल्ले पैसे को लेकर दिक्कतें होती थीं। लोग खुल्ले लेकर नहीं आते थे। यह बोझ बढ़ाने वाला नहीं है और न ही विरोध जैसी बात है। एमआईसी में यह प्रस्ताव पास हो गया है।

शौचालय की दर बढ़ाए जाने पर एमआईसी मेंबर का कहना है कि, सालों से दर मात्र 6 रुपए थी। इसके चलते खुल्ले - पैसे की भी दिक्कत आती थी। वहीं पार्षद का कहना है कि, शौचालय की दर बढ़ाना स्वछता अभियान पर विपरीत असर डाल सकता है। यह जबरन बोझ बढ़ाने वाला है।

Related to this topic: