Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Waqf Amendment Bill : नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अब इस विधेयक को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी का इंतजार है। 

लोकसभा और राज्यसभा के पास अब वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा - कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में आमने सामने होगी। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाएगी - यह बात कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कही थी।

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया था कि, "कांग्रेस द्वारा सीएए, 2019 को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आरटीआई अधिनियम, 2005 में 2019 के संशोधनों को कांग्रेस द्वारा चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। चुनाव संचालन नियम (2024) में संशोधनों की वैधता को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।"

"पूजा स्थल अधिनियम, 1991 की मूल भावना को बनाए रखने के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। कांग्रेस बहुत जल्द ही वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। हमें पूरा विश्वास है और हम भारत के संविधान में निहित सिद्धांतों, प्रावधानों और प्रथाओं पर मोदी सरकार के सभी हमलों का विरोध करना जारी रखेंगे।"

"वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है। दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया। राज्यसभा में भी क़रीब 12 घंटे वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा हुई फिर वोटिंग कराई गई जिसमें वक्फ बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े जबकि 95 सदस्यों ने इसका विरोध किया। बिल को अब राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, वहां से मंजूरी मिलते ही यह क़ानून बन जाएगा।"